वैसे तो एक सामान्य मनुष्य के हृदय की धड़कने की गति एक मिनट में 72 होना सामान्य माना गया है। लेकिन सामान्य मनुष्य के हृदय की धड़कन (pulse rate) प्रति मिनट 60 से 100 के बीच रहना सामान्य माना जाता है। अगर आपकी पल्स 80 से अधिक है, तो यह आवश्यक नहीं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। हृदय की धड़कन व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधि, उसकी भावनात्मक स्थिति और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
अगर पल्स 80 से अधिक हो तो क्या यह चिंता की बात है?
✅ सामान्य स्थितियाँ:
- ऐसा होना एक सामान्य स्थिति है।
- कई बार एक्सरसाइज, दौड़ना, या किसी शारीरिक गतिविधि के बाद हृदय की गति बढ़ जाती है।
- स्ट्रेस, गुस्सा, या घबराहट के कारण भी हृदय की गति बढ़ सकती है
- यदि आपके द्वारा कैफीन (चाय, कॉफी) या तंबाकू का सेवन किया जाता है तो भी हृदय की गति बढ़ सकती है।
- गर्भावस्था के दौरान भी हिंदी की गति सामान्य से थोड़ी अधिक हो सकती है जो 60 से 100 के बीच हो सकती है
❌ संभावित जोखिम:
अगर आपकी पल्स लगातार 100 से ऊपर बनी रहती है और बिना किसी स्पष्ट कारण के आपको तेज धड़कन महसूस होती है, तो यह टैचीकार्डिया (Tachycardia) का संकेत हो सकता है। इसके कुछ कारण हो सकते हैं:
- हाई ब्लड प्रेशर होना
- थायरॉइड की समस्या का होना
- एनीमिया (खून की कमी) होने के कारण
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण
- हार्ट से जुड़ी कोई समस्या होने के कारण
क्या करना चाहिए?
- अगर आपकी पल्स 80-100 के बीच है और कोई अन्य लक्षण नहीं दिखाई देता हैं, तो यह सामान्य स्थिति है इसमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
- अगर धड़कन 100 से अधिक रहती है या चक्कर, कमजोरी, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत हो, तो आपको डॉक्टर से सलाह आवश्य ले लेनी चाहिए
- इसके अलावा नियमित योग, प्राणायाम, संतुलित आहार, और कैफीन का कम सेवन करने से पल्स को नियंत्रित किया जा सकती है।
कैसा हमारा यह लेख कैसा लगा इसके बारे में आप हमे comment के माध्यम से बता सकते है।
धन्यवाद